भारत की चीन पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’, ग्लोबल टाइम्स का X अकाउंट भारत में बैन

भारत ने पाकिस्तान के बाद चीन पर डिजिटल स्ट्राइक की है. सरकार ने बुधवार को चीन के सरकारी समाचार हैंडल ग्लोबल टाइम्स के X अकाउंट को देश में प्रतिबंधित कर दिया है. यह कदम चीन के मुखपत्र द्वारा लगातार फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा के चलते लिया गया है.
ग्लोबल टाइम्स का अकाउंट खोलने पर, निम्न संदेश प्रदर्शित होता है: “अकाउंट रोक दिया गया” “@globaltimesnews को कानूनी मांग के जवाब में IN में रोक दिया गया है.”

इससे पहले 8 मई को, ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स ने कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को भारत सरकार से कार्यकारी आदेश मिले हैं, जिसमें उसे भारत में 8,000 से अधिक अकाउंट ब्लॉक करने की आवश्यकता है, जिसमें कंपनी के स्थानीय कर्मचारियों पर भारी जुर्माना और कारावास सहित संभावित दंड शामिल है.
(1/n) Dear @globaltimesnews , we would recommend you verify your facts and cross-examine your sources before pushing out this kind of dis-information. https://t.co/xMvN6hmrhe
— India in China (@EOIBeijing) May 7, 2025
आदेशों में अंतरराष्ट्रीय समाचार संगठनों और भारत में प्रमुख एक्स उपयोगकर्ताओं से संबंधित खातों तक पहुंच को अवरुद्ध करने की मांग शामिल है. 7 मई को, चीन में भारत के दूतावास ने चीनी मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स को इस बात के लिए फटकार लगाई कि उसने पाकिस्तान की सेना द्वारा एक भारतीय लड़ाकू विमान को मार गिराया है और ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित करने से पहले तथ्यों और स्रोतों की पुष्टि करने की सलाह दी. बीजिंग, चीन में भारत के दूतावास ने एक्स पर कहा, “प्रिय @globaltimesnews, हम आपको सलाह देंगे कि इस तरह की गलत सूचना को आगे बढ़ाने से पहले अपने तथ्यों को सत्यापित करें और अपने स्रोतों की जांच करें.”
क्या है मामला
दरअसल, यह पूरा मामला ऑपरेशन सिंदूर के बाद का है. कुछ पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया अकाउंट्स ने दावा किया था कि भारतीय वायुसेना का एक राफेल विमान बहावलपुर के पास मार गिराया गया है. ग्लोबल टाइम्स पर इन फर्जी दावों को फैलाने और प्रमुखता से छापने का आरोप है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





