Ind-Pak तनाव के बीच बीएसएफ जवान की वतन वापसी, गलती से पार किया था बॉर्डर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ, जो 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे, पाकिस्तान ने उन्हें भारत को सौंप दिया गया. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच बीएसएफ जवान पीएके साहू की वतन वापसी हो गई है. पाकिस्तान ने उन्हें आज, 15 मई को भारत को लौटा दिया है.
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पीके साहू की वापसी को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है. बीएसएफ ने बताया, आज बीएसएफ ने कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार साहू को अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत आ गए हैं.
BSF द्वारा जारी प्रेस रिलीज में लिखा है, आज सुबह 10:30 बजे कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर BSF द्वारा पाकिस्तान से वापस लाया गया. कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उन्हें पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था.

बता दें कि बीएसएफ जवान पीके साहू गलती से 23 अप्रैल को पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे. इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर दिया था. पीके साहू को 21 दिनों के बाद रिहा किया गया है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





