भारत

DGMO की बातचीत से पहले PM मोदी की अहम बैठक, तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज (12 मई, 2025) को दोपहर 12 बजे दोनों देशों के DGMO की हॉटलाइन पर बात होगी. इससे पहले पीएम मोदी के आवास पर बड़ी बैठक चल रही है, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल हैं.

 

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया. पड़ोसी मुल्क ने भी जवाबी हवाई हमले किए, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया. दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार शाम सीजफायर पर फैसला हुआ. जिसके बाद अब हालात सामान्य हैं. इस बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत है, जानिए इसमें क्या फैसला होता है.

 

पढ़ें हर ब्रेकिंग अपडेट्स

  • पीएम मोदी की बैठक में CDS अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ साथ NSA अजित डोभाल भी हिस्सा ले रहे हैं.
  • तीनों सेना प्रमुख और सीडीएस अनिल चौहान पीएम हाउस पहुंचे हैं. पीएम मोदी सेना प्रमुखों के साथ अहम बैठक करेंगे. ये बैठक भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत से पहले हो रही है. ऐसे में ये बैठक अहम मानी जा रही है.
  • 12 बजे भारत और पाकिस्तान के DG MO की हॉटलाइन पर बात होनी है. जिसके बाद 2:30 बजे मीडिया ब्रीफिंग होगी. मीडिया ब्रीफिंग में ये अधिकारी शामिल होंगे-
    • DG MO (मिलिट्री ऑपरेशंस) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई,
    • DG NO ( नेवल ऑपरेशंस) वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद
    • DG AO ( एयर ऑपरेशंस) एयर मार्शल ए के भारती

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button