ताज़ा खबरेंभारत

भारत सरकार का बड़ा फैसला, कोई भी आतंकी हमले को माना जाएगा युद्ध!

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकान ने शनिवार (10 मई, 2025) को बड़ा फैसला किया है. भारता सरकार की ओर से पाकिस्तान को साफ संदेश के तौर पर कह दिया गया है कि अगर अब कोई भी आतंकी हमला हुआ तो उसे युद्ध माना जाएगा.

सरकार के शीर्ष सूत्रों की ओर से बताया गया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध कार्रवाई माना जाएगा. इसी के साथ ऐसी किसी भी कार्रवाई का उसी के हिसाब से जवाब दिया जाएगा.

 

भारतीय सेना की ओर से शनिवार को कहा गया कि उसने पश्चिमी सीमा पर ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों एवं लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर अन्य इलाकों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर खतरे पैदा करने की पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया है. भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में लेकर जा रहा है जो स्थिति को और तनावपूर्ण करने के ‘‘आक्रामक इरादे’’ का संकेत है. सेना ने आगे कहा कि वह अभियानगत रूप से पूरी तरह तत्पर हैं.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button