NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: किसान नेता राकेश टिकैत की जनसभा में मंच गिरने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: किसान नेता राकेश टिकैत की जनसभा में मंच गिरने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो किसान नेता राकेश टिकैत की जनसभा का है, जहां एक कई लोगों को राकेश टिकैत के साथ एक मंच पर खड़े हुए देखा जा सकता है। गौर किया जा सकता कि इसी दौरान अचानक से मंच टूट जाता है जिसके बाद किसान नेता टिकैत समेत कई लोग मंच से नीचे गिर जाते हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर हालिया दिनों की घटना का बताया जा रहा है। 

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “देशद्रोहियों का मंच ही टूट गया।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें। 

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ANI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मिला, जिसे फरवरी 03, 2021 को अपलोड किया गया था। यहाँ जानकारी दी गयी थी कि यह घटना हरियाणा में जींद के कंडेला गांव में आयोजित महापंचायत के दौरान हुई थी जहां राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स के साथ बारीकी से खोजना शुरू किया, खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो दैनिक जागरण की वेबसाइट पर फरवरी 03, 2021 पर छपे लेख में मिला।

लेख में जानकारी दी गयी है कि जींद के कंडेला गांव में किसान महापंचायत आयोजित की गई थी। जिसमें राकेश टिकैत और अन्‍य किसान नेता शामिल हुए थे। जब राकेश टिकैत अन्य किसान नेताओं के साथ मंच पर पहुंचे तो मंच अचानक टूट गया और राकेश टिकैत और पंजाब के किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल सहित कई नेता मंच के साथ नीचे गिर गए। ज्यादा लोगों के एक साथ मंच पर जाने के कारण यह घटना हुई थी।

पड़ताल के दौरान हमे गूगल पर मिले परिणामों से पता चला कि वायरल वीडियो कि घटना हालिया दिनों का नहीं, जिसे मौजूदा दिनों में शेयर भ्रम फ़ैलाने के लिए शेयर किया जा रहा है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking
Back to top button