मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ की शॉर्ट फिल्म ‘जहां’ का टीजर रिलीज, एक्शन और संदेश से भरपूर है ये फिल्म

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अब बड़े पर्दे के साथ-साथ शॉर्ट फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। उनकी नई शॉर्ट फिल्म ‘जहां’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन कोरियोग्राफर से फिल्ममेकर बने राहुल शेट्टी ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने संभाली है।

टीजर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए टाइगर ने लिखा, “कभी-कभी अंत ही नई शुरुआत होती है। मेरे भाई राहुल शेट्टी द्वारा निर्देशित इतनी मजबूत संदेश वाली इस शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं। यह समय की मांग है।”

टीजर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है— “बोला था न? जान है तो जहान है” और अंत में सुनाई देता है— “यथा त्वम् करासि, तथा त्वम् भोगसि” यानी जैसा करोगे, वैसा ही फल मिलेगा। इस दौरान एक सीन में टाइगर श्रॉफ पानी से भरी बोतल के पीछे भागते दिखाई देते हैं, जो आज के पर्यावरण और जल संकट की सच्चाई को उजागर करता है।

हाल ही में मुंबई में आयोजित वेव्स समिट इंडिया 2025 के मंच पर इस फिल्म को पहली बार प्रदर्शित किया गया। राहुल शेट्टी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जताई थी और लिखा था, “यह हमारी पहली फिल्म है और यह यात्रा अब शुरू हो चुकी है।”

टीजर सामने आते ही दर्शकों और फैंस से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ‘जहां’ सामाजिक संदेश और दमदार एक्शन का अनोखा संगम बनकर सामने आ रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button