भारत

रामबन में बड़ा हादसा: 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 3 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सेना का एक ट्रक फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में तीन जवानों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। सेना का यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन सैनिक मौके पर ही शहीद हो गए। शहीद जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है। उनके पार्थिव शरीरों को खाई से निकालने का काम जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रक हादसे के बाद लोहे के मलबे में तब्दील हो गया, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दुर्घटना कितनी भयावह थी। सेना और प्रशासन ने जवानों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button