विदेश

पाकिस्तान अगर जिम्मेदार है तो भारत का सहयोग करे…: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. दोनों ही देशों ने एक दूसरे के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने में भारत के साथ सहयोग करेगा.

 

वेंस ने फॉक्स न्यूज के ‘स्पेशल रिपोर्ट विद ब्रेट बेयर’ शो में गुरुवार (1 मई 2025) को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “हमें उम्मीद है कि भारत इस आतंकी हमले का जवाब ऐसे देगा, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष न हो.”

 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान, अगर वे (पहलगाम आतंकी हमले) इसके लिए जिम्मेदार हैं तो भारत के साथ सहयोग करे ताकि उनके क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को पकड़ा और निपटाया जा सके.” वेंस ने इस हमले पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी फॉक्स न्यूज के साथ दिए एक इंटरव्यू में की, पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे. यह हमला 2019 में सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए पुलवामा हमले के बाद सबसे घातक था. उस समय वेंस और उनका परिवार चार दिन की भारत यात्रा पर थे.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

भारत-पाक के तल्ख होते रिश्तों के बीच, बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की थी. रुबियो ने पाकिस्तानी अधिकारियों से जांच में सहयोग करने और उनके बीच तनाव कम करने के लिए काम करने को कहा था.

 

पिछले महीने, वेंस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके इस घटना की कड़ी निंदा की और संवेदना व्यक्त की. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के लिए वाशिंगटन के समर्थन को दोहराया.

 

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका भारत के लोगों के साथ खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button