विदेश

चीन के लिओनिंग शहर के रेस्त्रां में भीषण आग, 22 लोगों की मौत और 3 घायल

चीन के उत्तरी शहर लिओनिंग में एक रेस्त्रां में आग लगने से करीब 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। यह हादसा दोपहर 12:25 बजे के करीब हुआ। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

दो से तीन मंजिला इमारत से आग की भयंकर लपटें और धुआं उठ रहा था। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी रहा, लेकिन हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, हादसे के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं और सभी आवश्यक राहत उपाय तेज करने को कहा है।

गौरतलब है कि अप्रैल महीने में चीन में यह दूसरी बड़ी अग्निकांड की घटना है। इससे पहले 9 अप्रैल को हेबेई प्रांत के एक नर्सिंग होम में भीषण आग लगने से 20 बुजुर्गों की मौत हो गई थी। उस समय नर्सिंग होम में कुल 39 लोग मौजूद थे।

लिओनिंग हादसे ने एक बार फिर चीन में अग्निसुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button