पहलगाम आतंकी हमले से देश भर में शोक, फिल्मी सितारों ने जताया गुस्सा

मंगलवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के पास आतंकियों ने गोलियां बरसाईं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो विदेशी नागरिक और दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे बड़ा आतंकवादी हमला माना जा रहा है। इस भयावह हमले की निंदा देशभर में हो रही है। न सिर्फ राजनेताओं, बल्कि बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर दुख और गुस्सा जाहिर किया।
अक्षय कुमार ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “पहलगाम में निर्दोष लोगों पर आतंकी हमला बहुत ही डरावना है। ऐसी घटनाएं शुद्ध बुराई हैं। पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना।”
Horrified to know of the terror attack on tourists in Pahalgam. Sheer evil to kill innocent people like this. Prayers for their families. 🙏
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 22, 2025
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “परिवारों का दर्द सोच भी नहीं सकता। ऐसी अमानवीय घटनाएं दिल तोड़ देती हैं। उम्मीद है दोषियों को सज़ा मिलेगी।”

साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल ने कहा, “कोई भी कारण मासूमों की जान लेने को सही नहीं ठहरा सकता। हम सब इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”
My heart goes out to the victims of the Pahalgam terror attack.
It is devastating to witness such cruelty. No cause can ever justify the taking of innocent lives.
To the grieving families, your sorrow is beyond words. Please know that you are not alone. The entire nation stands…— Mohanlal (@Mohanlal) April 22, 2025
‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन ने लिखा, “पहलगाम जैसे खूबसूरत और दिल से अच्छे लोगों वाले जगह पर ऐसा हमला बहुत दुखद है।”
Soo heart broken by #Pahalgam Attack . Such a beautiful place with kind hearted people . Condolences to all the families, near and dear of the victims. May their innocent souls rest in peace . Truly Heart breaking
— Allu Arjun (@alluarjun) April 23, 2025
तेलुगु एक्टर नानी ने याद किया कि वे तीन महीने पहले वहां शूटिंग कर रहे थे और उस जगह को ‘एक सपना’ कहा था। उन्होंने लिखा, “दिल टूट गया है। क्यों?”
Three months back we were there. Over 200 people team for almost 20 days. Pahalgam Was like a dream. The place, the people and the warmth. Heart broken and speechless. Why ?
— Nani (@NameisNani) April 22, 2025
सनी देओल ने हिंदी में लिखा, “अब पूरी दुनिया को सिर्फ आतंकवाद को खत्म करने की सोच रखनी चाहिए क्योंकि इसका शिकार सिर्फ मासूम लोग ही होते हैं।”
इस समय दुनिया की सोच सिर्फ़ आतंकवाद को खत्म करने की होनी चाहिए क्यूंकि इसका शिकार सिर्फ़ मासूम लोग ही होते है ,इंसान को अपने अंदर झांकने की जरूरत है।
इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं।
#PahalgamTerroristAttack— Sunny Deol (@iamsunnydeol) April 23, 2025
करीना कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और यूट्यूबर समय रैना ने भी सोशल मीडिया पर पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं जताईं। सिद्धार्थ ने सेना पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे जरूर न्याय दिलाएंगे।
सुनील शेट्टी ने लिखा, “पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हमला कश्मीर की मेहमाननवाजी की आत्मा पर हमला है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”
Deeply disturbed by the cowardly attack on tourists in Pahalgam. Violence against innocent visitors is an attack on the soul of Kashmir and its centuries-old legacy of hospitality. Prayers for the injured.
Let us stand united in condemning such brutality and demand swift…— Suniel Shetty (@SunielVShetty) April 23, 2025
अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “गलत! बहुत गलत!! शब्द कम पड़ रहे हैं।”
ग़लत … ग़लत… ग़लत !!! पहलगाम हत्याकांड!! शब्द आज नपुंसक हैं!! 💔 #Pahalgam pic.twitter.com/h5dOOtEQfx
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 22, 2025
कॉमेडियन वीर दास और एक्टर अली गोनी ने एकता की अपील की और कहा कि इस तरह की हिंसा इस्लाम की शांति की शिक्षा के खिलाफ है।
I’m Heartbroken 💔 and enraged by the horrific terror attack in Pahalgam today. This senseless violence against innocent lives contradicts the peace Islam teaches. My prayers are with the victims and their families. We must unite against such evil.
— Aly Goni (@AlyGoni) April 22, 2025
देश इस समय गहरे शोक में डूबा है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं और घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह हमला एक बार फिर हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई।





