भारत

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत, तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को आतंकियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. इस हमले में करीब 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. हमले के बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इलाके से मिली तस्वीरों में दिख रहा है कि आमतौर पर पर्यटकों से भरा रहने वाला यह इलाका सुनसान है. हमले के बाद कई संगठनों ने जम्मू बंद का आह्वान भी किया है. इलाके में स्थिति तनावपूर्ण होने की वजह से कुछ पर्यटकों ने अपनी यात्राएं भी कम करने का फ़ैसला किया है.

पर्यटकों में से एक, दिल्ली से आए समीर भारद्वाज की पहलगाम में घूमने की योजना थी, लेकिन उन्होंने कहा कि वह अब राष्ट्रीय राजधानी लौट आएंगे.

नागपुर के एक पर्यटक के परिवार के एक सदस्य ने कहा, “मेरा छोटा भाई वहां घूमने गया था. हमें ये जानकारी टीवी से मिली. हमने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क हो नहीं पाया… हम लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जब से वो यहां से गया था तबसे उसका मोबाइल बंद आ रहा है….”

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले अनंतनाग निवासी सैयद हुसैन शाह की मां आपबीती बताते हुए भावुक हुईं.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button