पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा पर गाली-गलौच और मारपीट का आरोप

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा पर उनकी पत्नी गरिमा मिश्रा ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी पत्नी गरिमा मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्हें दहेज के लिए परेशान किया गया. साथ ही उनसे 10 लाख रूपये और एक कार भी मांगी गई. इसके आलावा उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि अमित मिश्रा का दूसरी महिलाओं के साथ चक्कर है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमित मिश्रा कि पत्नी ने उनपर और क्रिकेटर के परिवार के खिलाफ घरेलु हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है. इसके साथ गरिमा ने 1 करोड़ रूपये के मुआवजे की भी मांग की है.
रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है. अगली सुनवाई 26 मई को होगी. उन्होंने एक करोड़ रूपये के मुआवजे की मांग की है. गरिमा के अनुसार ससुराल वालों ने दहेज़ की डिमांड पूरी नहीं होने पर उनकी विदाई रोक दी थी. ढाई लाख रूपये देने के बाद विदाई हुई. उन्होंने बताया कि ससुराल वाले उन्हें तंग करते थे. अमित परिवार वालों के बहकावे में आकर उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट भी करते थे.
उन्होंने आरोप लगाया कि जो पैसे वो मॉडलिंग से कमाती, वह अमित छीन लेते थे. उनके अनुसार अमित मिश्रा इंस्टाग्राम पर अन्य लड़कियों से बात करते हैं और उन्हें तलाक की धमकी देते थे.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





