IPL2025

RCB vs PBKS: RCB बनाम पंजाब, जानें किसका पलड़ा भारी

IPL 2025 में आज 34वां मुकाबला RCB और पंजाब के बीच होने वाला है. यह मुकाबला शाम 7.30 बजे M.Chinnaswamy Stadium, बेंगलुरू में होगा जो आरसीबी का होम ग्राउंड है. बता दें कि आरसीबी अपने ही होम ग्राउंड में अपना पिछला मैच हार चुकी है ऐसे में आज का मैच जीतना उसके लिए एक महत्वपूर्ण टास्क होने वाला है.

 

बता दें की आईपीएल में अब तक कुल 33 मुकाबले हो चुके हैं. सभी मुकाबाले रोमांचक रहे तो आज का 34वां मुकाबला भी इस रोमांचक सफर का हिस्सा होने वाला है, क्योंकि आमने सामने होंगी दो दमदार टीमें, बेंगलुरु और पंजाब. दोनों टीमें फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में बनी हुई हैं. अंक तालिका के मुताबिक आरसीबी तीसरे स्थान पर हैं, वहीं पंजाब चौथे पायदान पर है. दोनों टीमों के पास छह मैचों में चार जीत और दो हार हैं, लेकिन RCB का नेट रनरेट थोड़ा बेहतर है.

 

बीते मुकाबलों की बात करें तो PBKS ने अपने पिछले मैच में इतिहास रचते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 112 रन डिफेंड कर लिए. यह IPL इतिहास में सबसे कम टोटल था, जिसे सफलतापूर्वक बचाया गया। युजवेंद्र चहल ने 4 और मार्को यानसेन ने 3 विकेट झटके, जिसने पंजाब की जीत पक्की कर दी. वहीं दूसरी ओर RCB ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 174 रन के लक्ष्य को महज 9 विकेट और 15 गेंद शेष रहते ही चेज कर लिया.

 

RCB फिलहाल बेहतर फॉर्म और बैलेंस बल्लेबाज़ी ऑर्डर के कारण थोड़ी आगे मानी जा रही है. विराट कोहली, फिल सॉल्ट और मिडिल ऑर्डर में मजबूती RCB की ताकत है, जबकि पंजाब की टीम ज़्यादातर टॉप ऑर्डर पर निर्भर नजर आती है. बेंच स्ट्रेंथ और फिनिशिंग में भी RCB थोड़ी भारी दिख रही है.

 

दोनों ही टीमें दमदार प्रदर्शन करते हुए इस आईपीएल में अपना सिक्का दिखा चुकी हैं. ऐसे में यह देखना काफी रोमांचक होगा कि आखिर आज कौनसी टीम जीत दर्ज करेगी.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button