मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म ‘कोस्टाओ’ का ट्रेलर जारी, 1 मई से ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कोस्टाओ’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ कर दिया गया है। 1990 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक निडर और जिद्दी कस्टम अधिकारी की कहानी को बयां करती है, जो आज़ाद भारत में सोने की सबसे बड़ी तस्करी का भंडाफोड़ करने की कोशिश करता है।

फिल्म में नवाजुद्दीन एक ऐसे अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं जो तस्करों के एक शक्तिशाली रैकेट के पीछे पड़ जाता है। लेकिन सत्ता और व्यवस्था के भ्रष्ट लोगों की मिलीभगत के कारण वह खुद साजिश का शिकार बन जाता है और हत्या के आरोप में फंसा दिया जाता है। इस दौरान उसका परिवार भी मुश्किलों में घिर जाता है।

फिल्म का निर्देशन सेजल शाह ने किया है और इसमें नवाजुद्दीन के साथ प्रिया बापट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा किशोर कुमार, गगन देव रियार और हुसैन दलाल जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

‘रौतू का राज’ के बाद एक बार फिर अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले नवाजुद्दीन ने ट्रेलर रिलीज के मौके पर कहा, “‘कोस्टाओ’ सिर्फ एक अधिकारी की कहानी नहीं है, यह एक भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ खड़े होने की कीमत पर आधारित है।”

इस फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 1 मई को एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button