IPL2025

चहल ने IPL में रच दिया इतिहास, बन गए आईपीएल के सर्वक्षेष्ठ गेंदबाज

IPL 2025 के 31वें मुकाबले में पंजाब और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में पंजाब ने KKR पर 16 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की. वहीं इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल इतिहास के एक मुकाबले में सर्वाधिक बार चार या चार से अधिक विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

 

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल केकेआर के खिलाफ छाए रहे, जिन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए. चहल ने केकेआर के खिलाफ तीसरी बार चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. आईपीएल में किसी एक गेंदबाज द्वारा विपक्षी टीम के खिलाफ इससे अधिक चार या उससे ज्यादा विकेट नहीं लिए गए हैं. इसके अलावा चहल ने आईपीएल में अब तक 8 बार चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने केकेआर के सुनील नरेन की बराबरी कर ली है, जिन्होंने इतनी ही बार चार या उससे ज्यादा विकेट एक पारी में लिए हैं. इस मामले में चहल के आस-पास कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं है.

आईपीएल में सर्वाधिक बार चार या चार अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज 

8 – युजवेंद्र चहल – भारत
8 – सुनील नरेन – वेस्टइंडीज
7 – लसिथ मलिंगा – श्रीलंका
6 – कगिसो रबाडा – दक्षिण अफ्रीका
5 – अमित मिश्रा – भारत

 

बता दें कि आईपीएल 2025 का 31वां मुकाबला बीते 15 अप्रैल को पंजाब और कोलकाता के बीच चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. पंजाब पहले बल्लेबाजी करने उतरा लेकिन वह अपने प्लान को सही से जमा नहीं सके क्योंकि केकेआर के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने ही नहीं दिया और पंजाब सिर्फ 15.3 ओवरों में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए थे. कोलकाता के लिए हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए थे. वहीं वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को दो-दो विकेट मिले थे.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button