IPL2025

IPL 2025 में पंजाब की रोमांचक जीत, गेंदबाजों के दम पर 16 रनों से जीता मैच

पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे आश्चर्यजनक जीत में से एक हासिल की. जिसमें मात्र 111 रन को डिफेंड करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 से हरा दिया. कोलकाता की टीम 112 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.1 ओवर में 95 रनों पर ऑलआउट हो गई. कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 37 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए. पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए.

 

112 रनों के लक्ष्य को बचाना था यानि गेंदबाजों को कुछ कमाल करना जरूरी था. इस बात को ध्यान में देखते हुए पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए. मार्को जानसन को तीन विकेट मिले. वहीं जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक सफलता मिली.

 

बता दें कि आईपीएल 2025 का 31वां मुकाबला बीते 15 अप्रैल को पंजाब और कोलकाता के बीच चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. पंजाब पहले बल्लेबाजी करने उतरा लेकिन वह अपने प्लान को सही से जमा नहीं सके क्योंकि केकेआर के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने ही नहीं दिया और पंजाब सिर्फ 15.3 ओवरों में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए थे. कोलकाता के लिए हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए थे. वहीं वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को दो-दो विकेट मिले थे.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button