IPL2025

MS Dhoni ने रच दिया नया इतिहास, IPL में 200 शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी बने माही

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 30वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला गया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 5 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ चेन्नई ने अपनी हार के सिलसिले को रोक दिया दिया. बता दें कि इससे पहले चेन्नई लगातार 4 मुकाबले हार चुकी थी.

लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए चेन्नई बनाम लखनऊ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और विकेट कीपर एमएस धोनी ने एक नया इतिहास रच दिया है. एमएस धोनी ने बतौर विकेटकीपर शानदार आंकड़े हासिल किए. धोनी ने सोमवार को वो कारनामा कर दिखाया, जोकि अब तक कोई भी विकेटकीपर आईपीएल के इतिहास में नहीं कर पाया है.

आईपीएल के इतिहास में धोनी के अब 200 शिकार हो गए हैं. धोनी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर में ये उपलब्धि हासिल की. उन्होंने आयुष बदोनी को स्टंप आउट करके ये कारनामा किया.

आईपीएल के इतिहास में धोनी एकमात्र विकेटकीपर हैं, जिन्होंने विकेट के पीछे 200 शिकार किए हैं. इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक 182 शिकार के साथ दूसरे और एबी डिविलियर्स 126 शिकार के साथ तीसरे नंबर पर है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button