IPL2025

CSK ने दर्ज की दूसरी जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराया

IPL 2025 का 30वां मुकबाला चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा जहां धोनी ब्रिगेडियर्स ने लखनऊ को 5 विकेट से हराकर इस सीजन में अपने महत्वपूर्ण दूसरी जीत दर्ज की. हालांकि इस जीत से चेन्नई को कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि वह अंक तालिका में 10वें स्थान पर ही मौजूद है लेकिन धोनी की बल्लेबाजी और सीएसके की जीत ने फैंस का दिल खुश कर दिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टॉस हारकर लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऋषभ पंत की टीम ने 166 रन बनाए वहीं पंत ने इस रन टोटल के लिए महत्वपूर्ण 63 रन की पारी खेली और चेन्नई सुपर किंग्स को 167 रन का लक्ष्य दिया. जिसे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शिवम दुबे (43) और धोनी (26) के दम पर 19.3 ओवर में ही चेज कर लिया.

 

चेन्नई सुपर किंग्स को लास्ट के 2 ओवर में 24 रन चाहिए थे. 19वें ओवर में धोनी और शिवम ने मिलकर 19 रन लूट लिए. यह ओवर शार्दुल ठाकुर ने डाला था. वहीं, 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम दुबे ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई. लखनऊ के लिए रवि बिश्वोई ने 2, दिग्वेश राठी, आवेश खान और एडेम मार्करम ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.

 

बात करें पिछले मुकाबले में धोनी के प्रदर्शन के बारे में तो लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे. इस दौरान उन्होंने कुल 11 गेंदों का सामना किया. इस बीच 236.36 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 26 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को चार चौके और एक गगनचुंबी छक्का देखने को मिला.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button