मनोरंजन

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद: अपूर्वा मुखीजा ने दो महीने बाद तोड़ी चुप्पी, साझा किए धमकियों के स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री अपूर्वा मुखीजा, जो ‘द रिबेल किड’ नाम से मशहूर हैं, इस साल फरवरी में शुरू हुए ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं। मंगलवार, 8 अप्रैल को उन्होंने एक पोस्ट साझा कर सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों और ट्रोलिंग का खुलासा किया।

इस पोस्ट में अपूर्वा ने एसिड अटैक, बलात्कार और जान से मारने की धमकियों से भरे सैकड़ों मैसेज और टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट शेयर किए। पोस्ट की पहली स्लाइड में चेतावनी के रूप में लिखा गया था, “ट्रिगर वार्निंग: इस पोस्ट में एसिड अटैक, बलात्कार की धमकियां और मौत की धमकियां शामिल हैं।” इसके बाद की 19 स्लाइड्स में सोशल मीडिया पर मिले अपमानजनक और हिंसात्मक संदेशों की झलक थी।

इन संदेशों में लिखा था – “मां-बाप ने कुछ सिखाया नहीं क्या?”, “घटिया लड़की”, “क्या तुम्हें शर्म नहीं आती?” जैसी टिप्पणियां, जो डिजिटल हिंसा का वीभत्स रूप सामने लाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Apoorva (@the.rebel.kid)


इस पोस्ट के कुछ ही मिनटों बाद अपूर्वा ने एक और पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “कहानीकार से कहानी को दूर मत करो।” इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों और सहयोगियों ने उनके साहस की सराहना करते हुए खुलकर समर्थन जताया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Apoorva (@the.rebel.kid)


गौरतलब है कि विवाद के बाद अपूर्वा ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से सभी पोस्ट हटा दी थीं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के माता-पिता को लेकर की गई टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया। मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया और शो के होस्ट समय रैना, पैनलिस्ट अपूर्वा मुखीजा सहित आयोजकों के खिलाफ कई एफआईआर और शिकायतें दर्ज की गईं।

अपूर्वा के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और यह घटनाक्रम ऑनलाइन ट्रोलिंग और डिजिटल दुर्व्यवहार पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button