GT ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, SRH की लगातार चौथी हार

गुजरात टाइटन्स (GT) ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को उसके ही घर में सात विकेट से हराया. कप्तान गिल की अगुवाही में गुजरात ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की, वहीं हैदराबाद को उसकी चौथी हार का सामना करना पड़ा.
3️⃣ wins on the trot 💙
A commanding 7️⃣-wicket win over #SRH takes #GT to the second spot in the #TATAIPL 2025 points table 🆙
Scorecard ▶ https://t.co/Y5Jzfr6Vv4#SRHvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/tYB1Dt5mdd
— IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2025
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और टीम केवल 152 रन ही बना सकी. गुजरात के गेंदबाज सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए और हैदराबाद को घुटनों पर ला दिया. कप्तान शुभमन गिल के शानदार स्ट्रोक प्ले, वाशिंगटन सुंदर के आक्रामक रवैये और शेरफेन रदरफोर्ड की फिनिशिंग क्षमता की बदौलत GT ने महज 16.4 ओवर में 153 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.
SRH को लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में उम्मीद की किरण दिखी जब साई सुदर्शन सस्ते में आउट हो गए और जोस बटलर बिना रन बनाए आउट हो गए. हालांकि, गिल और सुंदर ने सोच-समझकर पारी को संभाला. सुंदर ने गेंदबाजों पर आक्रमण किया, जिससे रन रेट नियंत्रित रहा, जबकि गिल ने स्ट्राइक को कुशलता से रोटेट किया. उनकी साझेदारी ने धीरे-धीरे SRH के प्रतिरोध को खत्म कर दिया. सुंदर ने टीम के लिए 49 और कप्तान गिल ने 61 रनों की पारी खेली. सुंदर के आउट होने के बाद इम्पेक्ट प्लेयर रदरफर्ड ने 35 रनों की नाबाद आतिशी पारी से गुजरात को जीत दिलाई.





