IPL2025

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस आज होगा महामुकाबला, जीत की हैट्रिक पर नजरें जमाएगी GT

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 19वां मुकाबला आज रविवार, 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।

गुजरात टाइटंस की नजरें जहां लगातार तीसरी जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन हासिल करने पर होंगी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद अपनी हार की हैट्रिक तोड़कर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी।

हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है और अब तक खेले गए दोनों मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। पहले मुकाबले में SRH ने राजस्थान के खिलाफ 286 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में लखनऊ के खिलाफ दोनों टीमों ने 190+ का स्कोर किया था। ऐसे में आज भी फैंस को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।

संभावित प्लेइंग इलेवन:

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, आर. साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफेन रदरफोर्ड

दोनों टीमों के धुरंधर खिलाड़ी आज मैदान पर पूरा दमखम दिखाने को तैयार हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाज़ी मारती है और किसे करना पड़ेगा हार का सामना।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button