मनोरंजन

सलमान खान की ईद पार्टी: बॉलीवुड सितारों का दिखा ग्लैमरस अंदाज

बॉलीवुड इंडस्ट्री में त्योहारों का जश्न हमेशा खास अंदाज में मनाया जाता है। होली, दिवाली और ईद जैसे त्योहारों पर सितारे एक साथ आकर धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार रात मुंबई के मर्सी रेस्टोरेंट में शानदार ईद पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। आइए जानते हैं, इस खास मौके पर कौन-कौन नजर आया।

स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे सलमान खान

अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए मशहूर सलमान खान ने इस पार्टी में बेहद खास अंदाज में एंट्री ली। उन्होंने ब्लैक शर्ट और डेनिम जैकेट के साथ कार्टून प्रिंटेड जींस पहनी, जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। उनका यह कूल लुक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली ईद

शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक साथ ईद मनाई। दोनों ने पार्टी में शानदार एंट्री की और पैपराजी के लिए पोज भी दिया। सोनाक्षी ने क्रीम व्हाइट फ्लोरल सूट पहना था, जबकि जहीर गोल्डन सूट में नजर आए।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रितेश देशमुख और जेनेलिया की जोड़ी

बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इस पार्टी में शामिल हुए। दोनों की मौजूदगी ने पार्टी में चार चांद लगा दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बॉडीगार्ड शेरा और उनका बेटा

सलमान खान के सबसे करीबी माने जाने वाले बॉडीगार्ड शेरा भी अपने बेटे के साथ इस जश्न में शामिल हुए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गुलाबी सूट में सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे ने गुलाबी रंग के चूड़ीदार सेट में पार्टी में शिरकत की। हालांकि, उनके हाथ में प्लास्टर भी नजर आया, जिससे साफ था कि वह किसी चोट से उबर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शमिता शेट्टी की एलीगेंट एंट्री

शमिता शेट्टी इस पार्टी में सफेद शरारा सूट पहनकर पहुंचीं और हमेशा की तरह ग्रेसफुल नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बॉबी देओल का कूल लुक

बॉबी देओल भी इस शानदार पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने काले रंग की शर्ट और सैंडल पैंट पहनी और अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी को इंप्रेस किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

सिद्धांत चतुर्वेदी की ट्रेडिशनल लुक

सिद्धांत चतुर्वेदी इस मौके पर ऑफ-व्हाइट कुर्ता और पायजामा में नजर आए। उनका सिंपल और सोबर लुक काफी पसंद किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोहेल खान अपने बेटे संग पहुंचे

सलमान खान के भाई सोहेल खान भी अपने बेटे के साथ पार्टी में पहुंचे और इस खास मौके को परिवार संग एंजॉय किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अरबाज खान और शूरा खान की जोड़ी

अरबाज खान ने काले रंग के पठानी कुर्ते में पार्टी में एंट्री ली। उनके साथ उनकी पत्नी शूरा खान भी नजर आईं। दोनों की जोड़ी ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान खान की इस ग्रैंड ईद पार्टी ने एक बार फिर बॉलीवुड के जश्न मनाने के अंदाज को बखूबी दर्शाया। सितारों से सजी यह शाम सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button