बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट जारी, Direct इस लिंक से चेक करें अपना रिजल्ट

बिहार में लाखों छात्रों के रिजल्ट के इंतजार को खत्म करते हुए बिहार बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. वहीं एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है. 10वीं में साक्षी ने टॉप किया है. दूसरे नंबर पर अंशु कुमारी और तीसरे पर रंजना वर्मा का नाम है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आज, 29 मार्च को दोपहर 12 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है. रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com से अपना बीएसईबी 10वीं के नतीजे चेक कर सकेंगे.
बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे घोषित किया गया है. बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिती (BSEB) के अध्यक्ष, आनंद किशोर ने बताया कि बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा दिनांक 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे की जाएगी. बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 के परीक्षाफल घोषणा के समय शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन के सभागार में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा.
Bihar Board 10th Result 2025: डायरेक्ट लिंक
matricresult2025.com
matricbiharboard.com
DIRECT LINK: https://ndtv.in/education/results/bseb-bihar-board-10th-result-online
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





