भारत

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर और 2 जवान घायल

छत्तीसगढ़: सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए. साथ ही इस मुठभेड़ में दो जवानों को भी मामूली चोटें आई हैं. सुकमा के जंगलों से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं.

छत्तीसगढ़ बस्तर जोन के आईजी पी. सुंदरराज के मुताबिक सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए है. वहीं, सुकमा की एसपी किरण चव्हाण ने कहा है कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में गोलीबारी अभी भी जारी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक ऑपरेशन में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और भारी मात्रा में स्वचालित हथियारों का जखीरा बरामद किया है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं…”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button