Myanmar Earthquake: म्यांमार में मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार के पार, भारत हर मदद के लिए तैयार

बीते दिन म्यांमार और थाईलैंड में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप ने पूरे म्यांमार की धरती को झंझोर कर रख दिया. भूकंप ने तबाही का ऐसा मंजर दिखा दिया कि हर को सहम गया. इस प्राकृतिक आपदा में म्यांमार में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 हजार के पार पहुंच गई है वहीं घायलों की संख्या 2,376 हो गई है. (वक्त के साथ इन आंकड़ों में बदलाव की संभावना है)
शुक्रवार को रात 11:56 बजे म्यांमार में फिर भूकंप के झटके लगे. स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार रात 11:56 बजे म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.2 रही. यह 10 किमी की गहराई में आया. भूकंप से हुई तबाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत जमींदोज हो गई, जिसमें 43 मजदूर फंसे हुए हैं. भूकंप के बाद बैंकॉक में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है. भारत ने म्यांमार की मदद के लिए सी 130 जे विमान के जरिए लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी है. म्यांमार में सैन्य शासन होने के बावजूद ट्रंप ने कहा है कि यूएस मदद करेगा.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत की ओर से म्यांमार में राहत और बचाव सामग्री भेज दी गई है. उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना का सी-130 विमान कंबल, तिरपाल, स्वच्छता किट, स्लीपिंग बैग, सोलर लैंप, भोजन के पैकेट और रसोई सेट लेकर उड़ान भर रहा है. इस विमान में रेस्क्यू और मेडिकल टीम भी जा रही है. हम इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और आगे भी मदद पहुंचाई जाएगी.
🇮🇳 dispatches first tranche of urgent humanitarian aid for the people of Myanmar. @IAF_MCC C-130 is carrying blankets, tarpaulin, hygiene kits, sleeping bags, solar lamps, food packets and kitchen set. A search & rescue team and medical team is also accompanying this flight.… https://t.co/ONzOsHFSp2 pic.twitter.com/0p3OtTIlj5
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 29, 2025
भूकंप से तबाही मचने के बाद बैंकॉक में एहतियातन पहले ट्रेन सर्विस को अस्थायी रूप से बंद किया गया, उसके बाद अब बैंकॉक का इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, बैंकॉक में जो 30 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी थी, उसके अंदर कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि इसके निर्माणकार्य में 400 से ज्यादा मजदूर लगे हुए थे, जिनमें से 80 लापता हैं. मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. बैंकॉक में यह अबतक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था.
बैंकॉक में भूकंप के झटके महसूस होने पर स्थानीय लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागे. बैंकॉक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को थाई राजधानी में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई तथा संभावित हताहतों की संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है.





