Earthquake: म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, भूकंप से तबाही

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया. यह तीसरा झटका है, इससे पहले रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया।
यह तीसरा झटका है, इससे पहले रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था। pic.twitter.com/OdDWL1Dd6F
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) March 28, 2025
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र सागाइंग शहर से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और 10 किलोमीटर की गहराई पर था. अभी तक कीसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. उत्तरी थाईलैंड और राजधानी बैंकॉक तक भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहाँ निवासियों को इमारतों से बाहर निकलते और सड़कों पर भागते देखा गया.
भूकंप से तबाही मचने के बाद बैंकॉक में एहतियातन पहले ट्रेन सर्विस को अस्थायी रूप से बंद किया गया, उसके बाद अब बैंकॉक का इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, बैंकॉक में जो 30 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी थी, उसके अंदर कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि इसके निर्माणकार्य में 400 से ज्यादा मजदूर लगे हुए थे, जिनमें से 80 लापता हैं. मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. बैंकॉक में यह अबतक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था.
Breaking: Video shows the moment a skyscraper under construction collapsed due to earthquake in Bangkok. pic.twitter.com/OIdxc4epKf
— PM Breaking News (@PMBreakingNews) March 28, 2025
बैंकॉक में भूकंप के झटके महसूस होने पर स्थानीय लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागे. बैंकॉक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को थाई राजधानी में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई तथा संभावित हताहतों की संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है.
Whole Bangkok shook like Crazy! #Bangkok #earthquake pic.twitter.com/99v7ySZDGc
— Srushti Gopani (@DrSrushtiG) March 28, 2025
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





