डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखेंगे Hrithik Roshan, Krrish 4 को लेकर आई बड़ी न्यूज

जोधा अकबर, जिंदगी न मिलेगी से लेकर वार 2 जैसी फिल्म में अपनी अभिनव से दर्शकों को अपना दिवाना बनाने वाले बॉलिवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अब डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर अपनी सुपरहीरो फ्रेंचाइजी ‘Krrish’ के साथ इंडियन सिनेमा में वापसी करने जा रहे हैं.
आज की सुबह ऋतिक रोशन के फैंस के लिए बेहद खुशनुमा रही, क्योंकि सुबह-सुबह Krrish 4 को लेकर आई बड़ी अपडेट ने शमा बांध दिया. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन फिल्म ‘कृष 4’ के लीड एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर भी होंगे. फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है और प्री-प्रोडक्शन का वर्क भी बड़ी तेजी से किया जा रहा है. पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल यानि 2026 में शुरू कर दी जाएगी. राकेश रोशन ने भी पोर्टल से बात करते हुए यह बात कन्फर्म करते हुए कहा है कि वो ‘कृष 4’ के डायरेक्शन की कमान अब अपने बेटे ऋतिक रोशन के हाथों में दे रहे हैं. राकेश रोशन को बेटे ऋतिक पर पूरा भरोसा है कि वो फिल्म का निर्देशन करते वक़्त इस फ्रेंचाइजी के साथ न्याय करेंगे.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here
बीते दिनों ही राकेश रोशन ने क्लियर करते हुए कहा था कि वो ‘कृष 4’ (Krrish 4) का निर्देशन नहीं करेंगे. इसके बाद लोगों को लगने लगा था कि राकेश रोशन इस फिल्म के किसी बड़े डायरेक्टर को ऑनबोर्ड लेकर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक ‘कृष 4’ को कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन ही डायरेक्ट करेंगे. यह खबर ऋतिक रोशन के फैन्स के बीच बड़ी तेजी वायरल हो रही है.
राकेश रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, डुग्गू 25 साल पहले मैंने तुम्हें एक अभिनेता के रूप में लॉन्च किया था, और आज फिर 25 साल बाद तुम्हें दो फिल्म निर्माताओं आदि चोपड़ा और मेरे द्वारा हमारी सबसे महत्वकांक्षी फिल्म कृष 4 को आगे बढ़ाने के लिए एक निर्देशक के रूप में लॉन्च किया जा रहा है.
इस नए अवतार में तुम्हें ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएँ और आशीर्वाद! ♥️
Duggu 25yrs back I launched you as an actor, and today again after 25 yrs you are being launched as a director by two filmmakers Adi Chopra & myself to take forward our most ambitious film #Krrish4.
Wish you all the success in this new avatar with good wishes and blessings! ♥️ pic.twitter.com/QkRsg8mThU
— Rakesh Roshan (@RakeshRoshan_N) March 28, 2025
राकेश रोशन ने आगे कहा, ‘ऋतिक और आदि एक निर्माता-निर्देशक की जोड़ी के रूप में साथ में काम करेंगे। उनके पीछे मेरा होना एक दुर्लभ और क्रिएटिव कॉम्बिनेशन है. ‘कृष 4’ के जरिए वो लोगों को एक ऐसा थिएटर एक्सपीरियंस देने में सफल रहेंगे जो भारत में पहले कभी नहीं देखा है. हम चाहते हैं कि ‘कृष 4′ के माध्यम से हम भारत को गर्व महसूस करा सकें.’





