IPL2025

क्विंटन डिकॉक की आंधी में उजड़ गया राजस्थान, KKR ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल 2025 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया जिसमें कोलकाता ने अपनी पहली जीत दर्ज की. केकेआर के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने तूफानी पारी खेलते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली और अकेदे के दम पर केकेआर को जीत दिला दी. केकेआर ने राजस्थान के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की.

 

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की थी और केवल 151 रन ही बना सके. केकेआर के स्पिन गेंदबाजों ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. केकेआर की ओर से मोईन अली ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए तो वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा ने भी अच्छी गेंदबाजी की और दो- दो विकेट लेने में सफल रहे. केकेआर ने 152 रन के टारगेट को 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया. क्विटंन डीकॉक को उनकी शानदार 97 नाबाद रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

 

लगातार दूसरे दिन बैटर 97 रन पर अटका
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में लगातार दूसरे दिन ऐसा हुआ जब बल्लेबाज 97 रन तक पहुंचा लेकिन सेंचुरी नहीं ठोक पाया. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 97 रन पर रह गए थे. आखिरी ओवर में उनको नहीं मिल पाया. वहीं कोलकाता के क्विंटन डि कॉक भी 97 रन बनाकर ही नाबाद लौटे. उनके लिए आखिर में रन कम पड़ गए. ये महज संयोग ही है कि शतक के इतने करीब पहुंचकर भी बल्लेबाज इसे हासिल करने से चूक गया. किसी को गेंद खेलने का मौका नहीं मिला तो किसी को बनाने के लिए रन ही कम पड़ गए.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More
Back to top button