वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ AIMPLB के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए लालू यादव और बेटे तेजस्वी

पटना: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड(AIMPLB) के वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी और उनके नेता लालू यादव “असंवैधानिक” वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ उनकी लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं.
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारी पार्टी RJD, हमारे नेता लालू प्रसाद यादव यहां आपका साथ देने, हम सब आपके हाथ मजबूत करने आए हैं. किसी भी कीमत पर, चाहे सत्ता रहे या न रहे, हमने सदन, विधानसभा व विधान परिषद में इस गैर संवैधानिक, अलोकतांत्रिक बिल का विरोध किया है. आज हमने कार्य स्थगन प्रस्ताव लाकर इस पर चर्चा की मांग की लेकिन सदन स्थगित कर दिया गया. हम आपको बताना चाहते हैं कि हम इसमें आपके साथ खड़े हैं… हमारी कोशिश है कि यह बिल किसी भी कीमत पर पास न हो…”
भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “यह सरकार देश को बांटने, लोकतंत्र को खत्म करने और संविधान को समजोर करने का काम कर रही है. सत्ता के लालच में कुछ दल इस विधेयक का समर्थन कर रहे हैं. लेकिन अगर हम एकजुट होकर लड़ेंग तो जीत हमारी होगी.”
ऑल इंडिया मुस्लिस पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने पटना में वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ देशव्यापि विरोध प्रदर्शन शुरू किया.





