राजनीति

कुणाल कामरा विवाद: विवादित बयान मामले में कुणाल कामरा को पुलिस ने भेजा समन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित कविता लिखकर कॉमेडियन कुणाल कामरा बुरे फंस गए हैं. इस मामले में अब कुणाल को पुलिस ने समन भेजा है. पहले MIDC पुलिस ने कुणाल के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी, जिसे आगे जांच के लिए खार पुलिस को ट्रांसफर किया गया था.

खार पुलिस ने कुणाल कामरा के घर समन भेजकर उन्हें आज सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है. कुणाल अभी मुंबई में नहीं हैं. MIDC पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान कुणाल कामरा की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ़ FIR दर्ज की थी, जिसे आगे की जांच के लिए खार पुलिस को सौंप दिया गया: मुंबई पुलिस

 

एकनाथ शिंदे पर विवादित कविता लिखने पर कंट्रोवर्सी को लेकर कुणाल कामरा ने बीती रात एक स्टेटमेंट जारी किया था. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कुणाल कामरा ने साफतौर पर कहा कि वे माफी नहीं मांगेगे. उन्होंने लिखा- ‘मैं माफी नहीं मांगूंगा. मैं इस भीड़ से नहीं डरता और मैं अपने बेड के नीचे छिपकर इसके शांत होने का इंतजार नहीं करूंगा. मैंने बिल्कुल वही कहा जैसा मिस्टर अजीत पवार (फर्स्ट डिप्टी सीएम) ने श्री एकनाथ शिंदे (दूसरे डिप्टी सीएम) के बारे में कहा था.’

 

पूरा मामला क्या है

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कुणाल कामरा ने अपने एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था. शो के दौरान कुणाल ने एक गाने के जरिए शिंदे को “गद्दार” कहकर चुटकी ली. यह बात शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी. यह शो होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में रिकॉर्ड किया गया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया. शिंदे गुट के समर्थकों ने इसे अपने नेता का अपमान माना और रविवार को खार इलाके में स्थित स्टूडियो पर हमला बोल दिया. उन्होंने वहां तोड़फोड़ की, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कुणाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More
Back to top button