RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद बुधवार को ED के समक्ष हुए पेश

लालू प्रसाद बुधवार को जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए. ईडी ने उन्हें जमीन के बदले नौकरी घोटाले की जांच के मामले में समन भेजा था. लालू यादव के पहुंच दफ्तर पहुँचते ही सबसे पहले अधिकारियों ने उनसे हालचाल पूछा. ईडी के अधिकारियों ने लालू को पहले थोड़ा आराम करने को कहा. फिर पूछा पानी, चाय या कॉफी लेंगे?
इस दौरान बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता केंद्रीय एजेंसी के बैंक रोड कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर एकत्र हुए और लालू प्रसाद के समर्थन में नारे लगाए.
मंगलवार को लालू की पत्नी राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से एजेंसी ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी. इस बीच, लालू के छोटे बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि जितना अधिक हमें परेशान किया जाएगा, हम उतने ही मजबूत होते जाएंगे.
बेशक, यह मामला राजनीति से जुड़ा है. अगर मैं राजनीति में नहीं होता, तो मुझे इसमें घसीटा नहीं जाता. मैंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भविष्यवाणी की थी कि अब एजेंसियां बिहार की ओर अपना रुख करेंगी.”
इससे पहले ईडी ने पिछले साल दिल्ली की एक अदालत में लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों के खिलाफ इस मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था. आरोपपत्र में उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव के अलावा अन्य को भी आरोपी पक्ष बताया गया था.





