भारत

“महिलाओं से प्रेरणा लेने, उनसे सीखने का दिन है…”: लखपति दीदी सम्‍मेलन में पीएम मोदी

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात के नवसारी के वानसी-बोरसी में लखपति दीदी कार्यक्रम में स्वागत किया गया. 1.1 लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महाकुंभ में मुझे माता गंगा का आशीर्वाद मिला और आज मातृशक्ति के इस महाकुंभ में मुझे आप सभी माताओं-बहनों का आशीर्वाद मिला. आज महिला दिवस पर मेरी मातृभूमि गुजरात में और इस विशेष दिन पर इतनी बड़ी संख्या में आप सभी माताओं, बहनों, बेटियों की उपस्थिति में, आपके प्यार, स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं मातृशक्ति को सिर झुकाकर नमन करता हूं.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम सभी के लिए महिलाओं से प्रेरणा लेने, उनसे सीखने का दिन है. मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं और धन्यवाद करता हूं. आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं… मेरे जीवन के खाते में करोड़ों माताओं, बहनों, बेटियों का आशीर्वाद है और यह लगातार बढ़ रहा है और इसलिए मैं कहता हूं कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “शास्त्रों में नारी को नारायणी कहा गया है. नारी का सम्मान समाज और देश के विकास की पहली सीढ़ी है. इसलिए भारत को विकसित देश बनाने के लिए, भारत के तेज़ विकास के लिए, आज भारत महिला-नेतृत्व वाले विकास के रास्ते पर चल पड़ा है. हमारी सरकार महिलाओं के जीवन में सम्मान और सुविधा दोनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “चाहे राजनीति हो या खेल का मैदान, न्यायपालिका हो या पुलिस, महिलाएं देश के हर क्षेत्र और आयाम में परचम लहरा रही हैं. 2014 के बाद से देश में महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है. 2014 के बाद से केंद्र सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं मंत्री बनी हैं और संसद में भी महिलाओं की मौजूदगी में बड़ी बढ़ोतरी हुई है…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में सबसे गर्व की बात यह है कि एक सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाली हमारी राष्ट्रपति ने इस बिल पर मुहर लगाई. वह दिन दूर नहीं जब आप में से कोई सांसद या विधायक बनेगा। गांधी जी कहते थे कि देश की आत्मा ग्रामीण भारत में बसती है. आज मैं इसमें एक और पंक्ति जोड़ता हूं- ग्रामीण भारत की आत्मा ग्रामीण नारी के सशक्तिकरण में बसती है.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button