ताज़ा खबरेंमनोरंजन

25 साल पूरे होने पर क्या दोबारा रिलीज होगी ‘हेरा फेरी’? निर्माता ने दिया बड़ा बयान

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की आइकॉनिक फिल्म ‘हेरा फेरी’ इस महीने 31 जनवरी को अपनी रिलीज के 25 साल पूरे करने जा रही है। बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी कल्ट-क्लासिक्स में शामिल इस फिल्म की दोबारा रिलीज को लेकर प्रशंसकों में उत्साह है। इस बीच, निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में नाडियाडवाला ने कहा, ‘मैं अकेले यह फैसला नहीं लूंगा। कागजों पर मैं फिल्म का मालिक हूं, लेकिन नैतिक रूप से अक्षय जी, परेश जी और सुनील जी भी इसके उतने ही हकदार हैं। हम मिलकर तय करेंगे कि इसे फिर से रिलीज किया जाए या नहीं।’

उन्होंने यह भी कहा कि अगर ‘हेरा फेरी’ फिर से सिनेमाघरों में आती है, तो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि 25 साल बाद भी यह फिल्म दर्शकों के बीच उतनी ही लोकप्रिय बनी हुई है।

‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ ने सोशल मीडिया पर भी मीम कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया है। इस पर बात करते हुए नाडियाडवाला ने फिल्म के लेखक नीरज वोरा को उनके मजेदार और मासूमियत भरे संवादों के लिए श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘डायलॉग्स क्या हैं, यह मायने रखता है, लेकिन कोई उन्हें कैसे बोलता है, यह उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।’

अब देखना होगा कि क्या मेकर्स इस आइकॉनिक फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लेते हैं या नहीं!

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button