IPL से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का बड़ा ऐलान, अजिंक्य रहाणे होंगे KKR के नए कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है, लीग के शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बड़ा ऐलान किया है. शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आधिकारिक तौर पर अजिंक्य रहाणे को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है, जबकि वेंकटेश अय्यर टीम के उप-कप्तान (वाईस कैप्टेन) होंगे.
🚨 𝗢𝗳𝗳𝗶𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗔𝗻𝗻𝗼𝘂𝗻𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁 – Ajinkya Rahane named captain of KKR. Venkatesh Iyer named Vice-Captain of KKR for TATA IPL 2025. pic.twitter.com/F6RAccqkmW
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 3, 2025
कैसा रहा है अजिंक्य रहाणे का क्रिकेट बैकग्राउंड:
अजिंक्य रहाणे के पहले के बेकग्राउंड की बात करें तो यह पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेले थे. ऐसे में कोलकता ने रहाणे को 1.50 करोड़ रूपए की बेस प्राइज पर ही ख़रीदा है. रहाणे ने अभी तक 185 मुकाबले खेले है और कुल 4642 रण बनाये है. इस प्रकार 30.14 की रन औसत के साथ-साथ उन्होंने 2 शतक और 30 अर्धशतक भी बनाये है.
वेंकटेश अय्यर बने उपकप्तान:
वही वेंकटेश अय्यर काफी लम्बे समय से कोल्कता की टीम के साथ जुड़े हुए है हालाँकि पिछली बार कोलकता ने वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर ही दिया था पर मेगा ऑक्शन में पुनः खरीद लिया. कोलकता ने वेंकटेश अय्यर को पुनः खरीदने के लिए 23.75 करोड़ रुपए की राशि लगायी है. इस प्रकार देखा जाए तो सबसे महंगे प्लेयर वेंकटेश अय्यर ही है.
कौन था पिछले वर्ष कोलकता का कैप्टन:
पिछले वर्ष श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2024 की ट्राफी अपने नाम की थी यही नहीं इससे पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स दो बार IPL जीत चुकी थी.
कौन खेलेगा इस बार कोलकता की टीम में :
इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स में खिलाडियों की लिस्ट में वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़,एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी,वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे,रोवमैन पॉवेल,मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया,अजिंक्य रहाणे,अनुकूल रॉय, मोईन अली,उमरान मलिक का नाम शामिल है.





