खेल

रोहित शर्मा पर विवादित बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने पेश की सफाई

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक विवादित टिप्पणी की जिसके बाद से उनका यह विवादित बयान उनके लिए मुसीबत बन गया है.

 

दरअसल कांग्रेस नेता ने रोहित शर्मा को एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा कहा और उनकी कप्तानी को ‘बेअसर’ बताया. इसके बाद तमामा क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर शमा की पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं. साथ ही बीजेपी ने भी उनपर जमकर हमला बोला.

 

बीजेपी नेता राधिका खेड़ा ने कहा, “कांग्रेस प्रवक्ता ने रोहित शर्मा की बॉडी शेमिंग की, जो सरासर दुस्साहस है. यह वही कांग्रेस है, जिसने दशकों तक एथलीट्स को अपमानित किया, उन्हें पहचान नहीं दी और अब एक क्रिकेट दिग्गज का मजाक उड़ाने की हिम्मत कर रही है? भाई-भतीजावाद पर पलने वाली पार्टी एक सेल्फ-मेड चैंपियन को उपदेश दे रही है?” उन्होंने आगे कहा कि रोहित शर्मा विश्व कप जीतने वाले कप्तान हैं. आपके नेता, राहुल गांधी अपनी पार्टी की कप्तानी भी बिना उसे मिट्टी में मिलाए नहीं कर सकते!जयराम रमेश, आपकी टीम द्वारा भारत को गौरव दिलाने वाले व्यक्ति पर अपमान करने के बजाय, आपको और आपके प्रवक्ताओं को उस वास्तविक ‘वजन’ पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो आपकी पार्टी घटा रही है- प्रासंगिकता, विश्वसनीयता और चुनाव!”

 

हालांकि रोहित शर्मा पर किए बयान पर अब कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने अपनी सफाई पेश की है. उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, “मैंने किसी का अपमान करने के लिए ट्वीट नहीं किया था. उस ट्वीट में मैंने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते उनका वजन ज्यादा है. ये बॉडी शेमिंग नहीं है. मैंने कहा कि वे एक अप्रभावी कप्तान हैं क्योंकि मैंने उनकी तुलना पहले के कप्तानों से की थी… जब विराट कोहली मोहम्मद शमी के साथ खड़े थे तब उन पर भाजपा के लोगों ने क्यों हमला किया था? वे एक अच्छे कप्तान थे… वे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं और रन बनाते हैं. वे दूसरे टीम के खिलाड़ियों की भी अच्छा करने पर तारीफ करते हैं. मेरे हिसाब से विराट अच्छे कप्तान हैं… मैं एक खिलाड़ी हूं इसलिए फिटनेस पर बोलती हूं. आज कल प्रधानमंत्री भी फिट इंडिया के बारे में बात करते हैं… खिलाड़ी को फिट होना चाहिए.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More
Back to top button