ताज़ा खबरेंभारत

“मेरे जीते जी कोई उत्तराधिकारी नहीं” – मायावती का बड़ा बयान

बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है। उनकी जगह आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद राम जी गौतम को पार्टी का नया नेशनल को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।मायावती ने इस फैसले के पीछे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पार्टी और आंदोलन के हित में यह फैसला लिया गया है।

मायावती ने स्पष्ट किया कि उनके रहते BSP में कोई उत्तराधिकारी तय नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांशीराम का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी में रिश्तेदार सिर्फ अन्य कार्यकर्ताओं की तरह ही काम कर सकते हैं, लेकिन अगर कोई नाम का दुरुपयोग करेगा या पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा, तो उसे बाहर कर दिया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक सिद्धार्थ और आकाश आनंद की वजह से पार्टी दो गुटों में बंटने लगी थी, जिससे BSP कमजोर हो रही थी। उन्होंने कहा, “यह कतई बर्दाश्त करने योग्य नहीं था और उनकी (आकाश आनंद) शादी में भी इसका असर साफ देखने को मिला।”

मायावती ने साफ किया कि पार्टी और आंदोलन को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब पार्टी महासचिव आनंद कुमार और सांसद राम जी गौतम को BSP का नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button