ताज़ा खबरेंमनोरंजन

वर्ल्डवाइड सुपरहिट! ‘छावा’ ने 16 दिनों में 600 करोड़ का आंकड़ा छुआ

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज 16 दिनों में इसने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के करीब पहुंच गई है।

फिल्म की रिलीज को 16 दिन पूरे हो चुके हैं और अब भी दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे शनिवार को इसने भारत में 21 करोड़ रुपये और ओवरसीज में करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ रुपये के पार चला गया। छावा’ ने पहले ही रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ (586 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब यह जल्द ही सलमान खान की ‘सुल्तान’ (614.49 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने की ओर बढ़ रही है। अगर फिल्म ने 615 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, तो यह हिंदी सिनेमा की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

‘छावा’ की जबरदस्त सफलता ने विक्की कौशल को बॉलीवुड के ए-लिस्ट स्टार्स की कतार में ला खड़ा किया है। इससे पहले उन्होंने ‘राजी’, ‘उरी’ और ‘जरा हटके जरा बचके’ जैसी हिट फिल्में दी थीं, लेकिन ‘छावा’ विक्की के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। जिस तरह संजय लीला भंसाली की ‘रामलीला’ और ‘पद्मावत’ ने रणवीर सिंह को सुपरस्टार बनाया था, उसी तरह ‘छावा’ विक्की कौशल के लिए गेम चेंजर बन गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button