ताज़ा खबरें

“वह शराब पीकर मारपीट करते थे और…” मानव शर्मा की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया वीडियो

TCS कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. पीड़ित ने इसका वीडियो भी जारी किया और इसका जिम्मेदार अपनी पत्नी को ठहराया. जिसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया और अब इस आरोप पर चुप्पी तोड़ते हुए मानव की पत्नी ने एक वीडियो शेयर किया है. मानव के परिवार द्वारा लगाये गए आरोपों का खंडन करते हुए निकिता ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है की मानव पहले भी 2 बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुके है.
मानव शर्मा की पत्नी ने किया आरोपों का किया खंडन : 
मानव के परिवार द्वारा लगाये गए आरोपों का खंडन करते हुए निकिता ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है की मानव पहले भी 2 बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुके है. निकिता ने इस बात का प्रूफ देते हुए मानव की बहन और खुद की चैट भी दिखाई. निकिता शर्मा ने कहा की मेरा पास्ट था. जिसके बाद वो मेरे उपर शक करने लगे थे और शराब पीकर उसे मारा-पीटा करते थे.
निकिता ने बताया कि उसने कई बार उसे फांसी लगाने से रोका था. यही नहीं मानव कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान भी थे. और इसी स्ट्रेस की वजह से उन्होंने अपनी जान देने की पहले भी कोशिश की थी. इस बारे में उसने अपने ससुराल वालों से बात भी की थी पर उन्होंने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया, इसे पति-पत्नी का मामला बोल कर निपटा दिया. मानव की यह स्थिति देखकर उसकी पत्नी उसे मुंबई से आगरा लेकर आई थी.

 

मानव शर्मा का परिवार कर रहा है इंसाफ की मांग:
मानव की दिल्ली में रहने वाली बहन ने आरोप लगते हुए कहा है की सोशल मीडिया पर मानव को उसकी पत्नी के अफेयर वाली बात के प्रूफ भी मिले थे और तबसे ही दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया था. मानव की आत्महत्या से उनका परिवार सदमे में हैं.
25 वर्षीय आईटी मैनजेर मानव शर्मा मुंबई से लौटने के एक दिन बाद 24 फरवरी को आगरा में अपने घर में मृत पाए गए. मानव ने अपनी पत्नी निकिता शर्मा से 2024 में आगरा में शादी की थी.

 

क्या है पूरा मामला

वहीं दूसरी ओर मानव ने फांसी लगाने से पहले करीब 7 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो में वह समाज से “पुरुषों के बारे में सोचने और बात करने” की रिक्वेस्ट करते हुए रो पड़े. उन्होंने दावा किया कि उनकी शादी बिलकुल भी सही नहीं चल रही थी, उनकी पत्नी निकिता उन्हें धोखा दे रही थी.मानव ने इस वीडियो में कानून द्वारा पुरुषों को सुरक्षा देने की माँग की.
आत्महत्या के बाद से ही मानव के परिवार वाले निकिता और उसके परिवार पर कारवाई करने की माँग कर रहे है.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button