चमोली में सेना ने बचाई 47 लोगों की जान, रेस्क्यू अभियान अब भी जारी

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के हादसे के बाद से वहां फंसे लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन 24 घंटे से अधिक समय से लगातार जारी है. हादसे के बाद से एनडीआरएफ समेत सेना के जवान मौके पर तैनात है और करीब 47 लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है. मौसम में राहत के साथ, भारतीय सेना द्वारा किराए पर लिए गए सिविल हेलीकॉप्टरों के जरिए कई कर्मियों को बचाया गया और उपचार के लिए जोशीमठ लाया गया.
घटना को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फ़ोन पर बात कर जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया.

हिमस्खलन बचाव अभियान पर चमोली डीएम संदीप तिवारी ने कहा, “55 लोगों में से 47 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है और 7 लोगों को हम जोशीमठ अस्पताल में लेकर आए हैं जिनका इलाज चल रहा है. 3 लोगों की स्थिति स्थिर है..आशा करता हूं कि 8 लोग जो बचे हैं वो भी हमें सकुशल मिल जाए.”
#WATCH चमोली (उत्तराखंड): हिमस्खलन बचाव अभियान पर चमोली डीएम संदीप तिवारी ने कहा, “55 लोगों में से 47 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है और 7 लोगों को हम जोशीमठ अस्पताल में लेकर आए हैं जिनका इलाज चल रहा है। 3 लोगों की स्थिति स्थिर है..आशा करता हूं कि 8 लोग जो बचे हैं वो भी हमें… https://t.co/fM5wPocIjV pic.twitter.com/NuwQbn6lCI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
इससे पहले चमोली हिमस्खलन घटना पर भारतीय सेना के ब्रिगेडियर एमएस ढिल्लों ने कहा, “भारतीय सेना ने पूरी रात बचाव अभियान चलाया. भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने हिमस्खलन में फंसे 14 और लोगों को बचाया. उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.”





