दिल्ली में कानून व्यवस्था पर चर्चा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख के साथ-साथ गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। pic.twitter.com/p3mFMBeSF7
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 28, 2025
सूत्रों की मानें तो गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी हाल के घटनाक्रमों, सुरक्षा चुनौतियों और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए मौजूद हैं. बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाना है. जिससे दिल्ली की कानून व्यवस्था और भी मजबूत हो सके.





