बिहार को 50,000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का बड़ा असर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा ने बिहार में विकास की नई राह खोल दी है। इस यात्रा के तहत राज्य को 50,000 करोड़ रुपए की लागत वाली 430 विकास योजनाओं की सौगात मिली है। इनमें ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन, जल संसाधन, पथ निर्माण और उद्योग सहित कई प्रमुख क्षेत्रों की योजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री की दक्षिण बिहार यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं पर 30,000 करोड़ की 243 योजनाओं को मंजूरी दी गई, जबकि उत्तर बिहार में 20,000 करोड़ की 187 योजनाओं को स्वीकृति मिली। इनमें से 190 योजनाएं विभागीय स्तर पर और 240 योजनाएं मंत्री परिषद स्तर पर मंजूर हुई हैं।
मंत्री परिषद की हालिया बैठक में 120 नई योजनाओं को स्वीकृति दी गई। इनमें ऊर्जा विभाग, पर्यटन, खेल, जल संसाधन, पथ निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई विभागों की परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री की इस यात्रा के तहत प्रदेश को—
✔ 7 नए मेडिकल कॉलेज
✔ 9 डिग्री कॉलेज
✔ 14 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
✔ 24 धार्मिक स्थलों का विकास
✔ 9 पावर ग्रिड
✔ 8 उद्योग विस्तार परियोजनाएं
✔ 7 अटल कला भवन
✔ 189 सड़क, पुल और अन्य
बिहार सरकार का दावा है कि ये योजनाएं राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि को नई गति देंगी।





