ताज़ा खबरें

महाशिवरात्रि पर संजय दत्त की नई फिल्म का ऐलान, ‘द भूतनी’ में दिखेगी हॉरर-कॉमेडी का तड़का

सुपरस्टार संजय दत्त जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री मौनी रॉय मुख्य भूमिका में होंगी। महाशिवरात्रि के खास मौके पर निर्माताओं ने फिल्म के टाइटल और टीजर का ऐलान कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।

इससे पहले, बीते दिन फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था। अब टीजर रिलीज कर फिल्म के नाम और इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। ‘द भूतनी’ एक हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण होगी, जिसमें संजय दत्त और मौनी रॉय की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही काफी उत्साह है। अब टीजर रिलीज होने के बाद, दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर और इसके बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button