ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, महादेव के मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व की धूम है, हर राज्य में इस पर्व को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. सभी प्रमुख नदी तटों, शिवालयों और अन्य प्रमुख मंदिरों पर सुबह से जनसैलाब उमड़ पड़ा है. हर ओर बम-बम भोले और हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो रही है. महाकुंभ का आखिरी स्नान होने की वजह से लोग यहां कई दिन से डेरा डाले हैं. संगम के सभी घाट भरे हुए हैं… पूरी खबर पढ़ें

 

महाशिवरात्रि और महाकुंभ के आखिरी स्नान के मौके पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महाकुंभ के आखिरी स्नान के मौके पर प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर बुधवार की सुबह देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह आयोजन किया गया. ड्रोन से ली गई तस्वीरों में महाकुंभ के आखिरी दिन पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई… पूरी खबर पढ़ें

 

सेंसर की मंजूरी के बाद ही शुरू होगा ‘धड़क 2’ का प्रमोशन, रिलीज़ डेट पर सस्पेंस

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। पहले यह फिल्म नवंबर 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 2025 तक के लिए टाल दिया गया। हाल ही में चर्चा थी कि फिल्म होली के आस-पास रिलीज हो सकती है, लेकिन अब तक प्रमोशन शुरू नहीं हुआ है… पूरी खबर पढ़ें

 

सलमान खान की ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट बदली, ईद पर होगी धमाकेदार एंट्री

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। पहले यह फिल्म 28 मार्च 2025 (शुक्रवार) को रिलीज होने की चर्चा थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी तारीख बदल दी है। फिल्म अब 30 मार्च (रविवार) को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विदेशों में ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, और वहां भी ओपनिंग डेट 30 मार्च बताई जा रही है… पूरी खबर पढ़ें

Show More
Back to top button