ताज़ा खबरें

देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, महादेव के मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व की धूम है, हर राज्य में इस पर्व को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. सभी प्रमुख नदी तटों, शिवालयों और अन्य प्रमुख मंदिरों पर सुबह से जनसैलाब उमड़ पड़ा है. हर ओर बम-बम भोले और हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो रही है. महाकुंभ का आखिरी स्नान होने की वजह से लोग यहां कई दिन से डेरा डाले हैं. संगम के सभी घाट भरे हुए हैं. लोग पवित्र डुबकी लगाकर भगवान का शिव का स्मरण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं.

 

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक आज के दिन ही भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की शादी हुई थी. इसलिए महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. भोलेनाथ के भक्तों को इस दिन का पूरे साल भर इंतजार रहता है. ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन शिवलिंग स्वरूप में महादेव पहली बार प्रकट हुए थे. शिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने से पुण्य मिलता है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button