LG अभिभाषण के बीच नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित 11 AAP MLA सस्पेंड

दिल्ली विधानसभा में आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना के भाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर बवाल काटा. जिसे देखते हुए स्पीकर वीके सक्सेना ने एक-एक कर विपक्ष की नेता आतिश सहित 11 आप विधायकों को सदन से सस्पेंड कर दिया. एलजी ने इस दौरान कहा कि दिल्ली की सड़कों के सुधारा जाएगा. दिल्ली में राजस्व को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.
दिल्ली विधानसभा से निलंबित किए गए नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत AAP विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत AAP के 11 विधायकों को निलंबित कर दिया है.
#WATCH दिल्ली विधानसभा से निलंबित किए गए नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत AAP विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत AAP के 11 विधायकों को निलंबित कर दिया है। pic.twitter.com/wLDkbfS6ow
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 25, 2025
वीके सक्सेना ने कहा कि सरकार की प्रमुखता सड़कों के सुधार को लेकर होगी. सरकार का प्रयास होगा कि दिल्ली में राजस्व को बढ़ाया जाए ताकि योजनाओं के लिए राशि उपलब्ध हो. रोजगार को बढ़ाने वाली योजनाओं को लागू किया जाएगा. मेरी सरकार सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने का काम करेगी. सरकार पारदर्शिता लागू करने और समयबदिता को लागू करने के लिए जोर देगी. सरकारी व्यवस्था और प्रक्रियाओं की समीक्षा की जाएगी. पीएम मोदी आयुष्मान भारत दिल्ली वासियों के कल्याण के लिए विकसित दिल्ली के लिए काम किया जाएगा. मेरी सरकार ने दिल्ली की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को लागू कर दिया. प्रत्येक लाभार्थी को 10 लाख का मुक्त इलाज प्राप्त हो सके, हर गरीब महिला को ₹2500 दिए जाएंगे, गर्भवती महिला को 21000 की आर्थिक मदद और पोषण किट दी जाएगी.
LG वीके सक्सेना ने सदन में अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि सरकार पांच प्रमुख चीजों पर काम करेगी जिसमें यमुना पुनरुद्धार, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अनाधिकृत कलियों का नियमित करना शामिल है. इसके अलावा लोगों को स्वच्छ जल दिया जाएगा, साथ ही विकसित दिल्ली संकल्प पत्र को लागू किया जाएगा.




