राजनीति

दिल्ली की नई विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू

दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी विधायक विजेंद्र गुप्ता को विधानसभआ अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए प्रस्ताव पेश करेंगी. दिल्ली की 8वीं विधानसभा के पहले सत्र के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा पहुंचीं और विक्ट्री साइन दिखाईं.

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव दोपहर दो बजे होगा, जबकि नवनिर्वाचित विधायक सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. इस बीच, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है.

 

दिल्ली विधानसभा बुलेटिन के अनुसार, उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना 25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी. उसी दिन बाद में विधानसभा एलजी के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए मंच खोलेगी.

 

26 फरवरी को सुबह 11 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी, जिसके बाद दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को घोषणा की कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट तीन दिवसीय विधानसभा सत्र में पेश की जाएगी.

 

दिल्ली की 8वीं विधानसभा के पहले सत्र पर दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, “मैं विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि आपकी जो आशाएं और विश्वास था उस पर हमारी सरकार बिल्कुल खरी उतरेगी. हमने जो वादे किए उसे हम पूरा करेंगे…मैं अपनी विपक्ष की पार्टी से कहना चाहता हूं कि हमें उनका साथ चाहिए. हम चाहेंगे कि विधानसभा के सत्र में अच्छे प्रस्ताव पास हो और अच्छे कानून बने. जो दिल्लीवासियों के काम आ सके और हम दिल्ली को विकसित राजधानी के रूप में विकसित करेंगे…”

Show More
Back to top button