प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के बीच वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और NSA अजीत डोभाल भी बैठक में मौजूद हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के बीच वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और NSA अजीत डोभाल भी बैठक में मौजूद हैं।
(वीडियो: ANI/DD) pic.twitter.com/4v8Ks9gorG
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 13, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “NSA माइक वाल्ट्ज के साथ एक सार्थक बैठक हुई. वे हमेशा से भारत के अच्छे मित्र रहे हैं. रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण पहलू हैं और हमने इन मुद्दों पर शानदार चर्चा की. AI, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की प्रबल संभावना है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “NSA माइक वाल्ट्ज के साथ एक सार्थक बैठक हुई। वे हमेशा से भारत के अच्छे मित्र रहे हैं। रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण पहलू हैं और हमने इन मुद्दों पर शानदार चर्चा की। AI, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष और अन्य… pic.twitter.com/1wg59BbohF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
इससे पहले पीएम मोदी ने बुधवार वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के साथ बैठक की. प्रधानमंत्री मोदी और गबार्ड ने भारत-अमेरिका मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. पीएम मोदी ने गबार्ड को उनकी पुष्टि पर बधाई दी. व्हाइट हाउस में शपथ ग्रहण समारोह में गबार्ड के अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद यह बैठक हुई.
प्रधानमंत्री मोदी वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं और आज रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे.





