विक्की कौशल ने महाकुंभ में लिया आशीर्वाद, बोले – “इस पल का था इंतजार”

विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन इसकी व्यस्तता के बीच विक्की ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का दौरा किया।
विक्की कौशल ने महाकुंभ में आकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा,
“यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं काफी समय से इस पल का इंतजार कर रहा था। अब जब यहां आया हूं, तो बेहद खास और धन्य महसूस कर रहा हूं।”
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | Actor Vicky Kaushal visits Mahakumbh 2025. pic.twitter.com/GrnSQtVnkO
— ANI (@ANI) February 13, 2025
‘छावा’, जो मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, में विक्की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म जबरदस्त चर्चा में है, और इसकी एडवांस बुकिंग भी शानदार रही है।
विक्की की इस आध्यात्मिक यात्रा ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। अब फैंस ‘छावा’ में उनके दमदार किरदार को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।





