ताज़ा खबरेंभारत

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन – अयोध्या में शोक की लहर!

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी का आज लखनऊ के SGPGI अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे और कुछ दिन पहले स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे।

 

आचार्य सत्येंद्र 2 फरवरी को पक्षाघात (स्ट्रोक) के बाद अयोध्या के निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें SGPGI रेफर किया गया। 4 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अस्पताल पहुंचे थे और उनका कुशलक्षेम जाना था। आचार्य सत्येंद्र दास 1992 से रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी थे। उन्होंने संस्कृत में आचार्य की डिग्री लेने के बाद अयोध्या के संस्कृत महाविद्यालय में अध्यापन भी किया था। बाबरी विध्वंस के बाद 5 मार्च 1992 को उन्हें रामलला मंदिर का पुजारी नियुक्त किया गया। शुरुआती दिनों में उन्हें 100 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलता था, जो धीरे-धीरे बढ़कर 2023 तक 12,000 रुपये हुआ। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह वेतन 38,500 रुपये कर दिया गया।

 

आचार्य सत्येंद्र दास के निधन से अयोध्या में शोक की लहर है। अब बड़ा सवाल यह है कि रामलला मंदिर के नए मुख्य पुजारी के रूप में कौन जिम्मेदारी संभालेगा? मंदिर प्रशासन जल्द इस पर फैसला कर सकता है।

Show More
Back to top button