राजनीति

अमेरिका से Deport किए गए भारतीयों को लेकर दोनों सदनों में हंगामा, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने अमेरिका से कथित अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और कुछ अन्य नेताओं को हथकड़ी लगाए हुए देखा जा सकता है. इन नेताओं का आरोप है कि अमेरिका से वापस भेजे जाने के दौरान भारतीय नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया.

अमेरिका से भारतीयों की वापसी का मुद्दा अब संसद तक पुहंत गया है. गुरुवार को जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया और हंगामा शुरू कर दिया. हंगामें को बढ़ता देख लोकसभआ अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी दलों के सांसदों से शांत रहने की अपील की. वहीं लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक हंगामे के बाद गुरुवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई.

 

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों के निर्वासन पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया. प्रस्ताव में कहा गया, ‘कथित तौर पर 20,407 भारतीय अप्रवासियों को निर्वासित करने की पूरी प्रक्रिया भारतीय अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय और मानवीय तरीके से की जा सकती थी. मैं अनुरोध करता हूं कि भारत सरकार इसे सुनिश्चित करने के लिए राजनयिक चैनलों का उपयोग करे.’ आप सांसद संजय सिंह ने अमेरिका में कथित रूप से अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों के निर्वासन पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया.

 

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार द्वारा 100 से अधिक भारतीय नागरिकों को निर्वासित करने पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से यह बहुत ही दुखद और अपमानजनक परिस्थितियों में किया गया. इस सदन को हमारे लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार को रोकने और देश-विदेश में हर भारतीय की गरिमा को बनाए रखने के लिए इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देना चाहिए.

लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों के अमानवीय निर्वासन पर चर्चा करने और विदेशों में भारतीय नागरिकों के अपमान, दुर्व्यवहार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया.

Show More
Back to top button